फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: शादीशुदा आदमी की धमाकेदार कविता पढ़ नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 07 Mar 2021 05:37 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पत्नी - मैं बचूंगी नहीं, मर जाऊंगी...

पति - मैं भी मर जाऊंगा...!
.
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाऊंगी,
तुम क्यों मर जाओगे....?
.
पति - मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा...
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शराबी शराब पीकर एक अर्थी से टकरा गया...
.
लाश गिर गई, लोग शराबी को पीटने लगे...
.
शराबी - अबे जो गिरा वो तो कुछ बोल नहीं रहा,
तुम लोग क्यों नेता बन रहे हो...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना
पति ने पहली बार खाया...
.
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात
बिगाड़ना नहीं चाहता था...
.
पति - खाना बहुत अच्छा बना है।
.
पत्नी - लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं...?
.
पति - खुशी के कारण...!
.
पत्नी - और दूं...?
.
पति - नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से -
आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं।
.
गर्लफ्रेंड- अरे नहीं यार...
.
ब्वॉयफ्रेंड - लेकिन क्यों...?
.
लड़की - क्योंकि वहां फेसबुक नहीं चलता है।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शादीशुदा आदमी ने अपनी कविता में कहा...
.
मांग भरने की सजा कुछ इस कदर पा रहा हूं...
.
कि
.
मांग पूरी करते-करते खुद मांग के खा रहा हूं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पहले मेरे दोस्त को चम्मच धोना भी नहीं आता था।
.
फिर मैने सलाह दी कि शादी कर लो।
.
यकीन नहीं मानेंगे अब वो बर्तन और कपड़े दोनों धो लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें