फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जिंदगी घड़ी डिटर्जेंट से भी ज्यादा...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 09 May 2021 07:57 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

एक शराबी को डॉक्टर ने कहा -
शराब पीने के लिए कसरत करना भी जरूरी है...!
.
.
अब वह ठेके तक पैदल ही जाता है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
बच्चा - मम्मी मैं कैसे पैदा हुआ...?
.
मां - मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाल कर रख दी थी,
कुछ दिन बाद उसमें से तुम मुझे मिले...!
.
बच्चे ने भी ठीक वैसा ही किया
.
और कुछ दिन बाद जब उसने जा कर देखा तो उसमें एक कॉकरोच था...!
.
बच्चा (गुस्से में) - दिल तो करता है कि तुझे अभी चप्पल से मार दूं,
पर क्या करूं... औलाद है तू मेरी...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति की उस समय हुई जोरदार कुटाई, जब वो पत्नी से बोला -
ला तेरे हाथों की उंगलियां दबा दूं
.
थक गई होगी
.
मुझे नचाते-नचाते...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बेरोजगारी से तंग आकर जो शख्स...
.
बाबाजी बन जाते हैं...
.
लोग उसी के पास...
.
रोजगार के लिए ताबीज लेने पहुंच जाते हैं...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
जिंदगी घड़ी डिटर्जेंट से भी ज्यादा
खराब हो गई है...!
.
.
लोग इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन
.
विश्वास नहीं करते...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - यार मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं...!
.
गप्पू - क्यों, क्या हुआ...?
.
पप्पू - यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी देखती रहती है...!
.
गप्पू - हां तो इसमें दिक्कत क्या है...?
.
पप्पू - शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें