फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: आंटी के सवालों का लड़की ने दिया मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 28 Mar 2021 08:29 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

रिश्ते वाले - जी, लड़की ने क्या किया हुआ है...?
.
.
घरवाले - जी, इसने नाक में दम कर रखा है,
इसे ले जाएं बस...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
भिखारी क्या बात है साहब...?
पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे, बाद में 50 और
अब बस 25 रुपये ही देते हैं...?
.
साहब - पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और
अब एक बच्चा हो गया है...!
.
भिखारी - वाह साहब वाह...!
बहुत अच्छे, पूरे परिवार मेरे हिस्से के पैसों से
ऐश करा रहा है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक टीचर की ड्यूटी अफ्रीका के जंगली आदिवासी क्षेत्र में लगी...!
.
टीचर (पहले दिन) - बच्चों, पहले वाले टीचर कैसे थे...?
.
बच्चे - स्वादिष्ट... उन्हें पकाकर खाने में मजा आ गया...!
.
टीचर तुरंत नौकरी छोड़ कर भागे वहां से...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक मच्छर परेशान बैठा था,
.
दूसरे ने पूछा - भाई क्या हुआ तुझे...?
.
पहला बोला - यार गजब हो रहा है...
चूहेदानी में चूहा, साबुनदानी में साबुन,
मगर मच्छरदानी में आदमी सो रहा है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
आंटी (एक लड़की से) - बेटा, शादी हो गई तुम्हारी...?
.
लड़की - जी आंटी
.
आंटी - लड़का क्या करता है...?
.
लड़की - अफसोस करता है आंटी...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बच्चा स्कूल से रोते हुए जल्दी घर वापस आ गया।
.
मम्मी - क्या हुआ बेटा तू रो क्यों रहा है और
आज इतनी जल्दी घर क्यों आ गया...?
.
बच्चा - मम्मी मैंने तो बस एक मच्छर मारा था और मैडम ने
मुझे मारा और स्कूल से भगा दिया।
.
मम्मी - एक मच्छर मारने पर तुझे क्यों मारा और
स्कूल से भी भगा दिया...?
.
बच्चा - मम्मी, मगर मच्छर उनकी गाल पर बैठा था...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें