फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू ने टीचर को सुनाया रहीम का ऐसा दोहा....पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 24 Oct 2020 10:53 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।

------------------------------------------

पप्पू फ्लाइट में पायलट का हेडफोन छीन रहा था...
.
पायलट - ये क्या कर रहे हो...?
.
.
पप्पू - अच्छा जी, टिकट हम लें और
गाने तुम सुनो, चलो निकालो हेडफोन...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी की तबीयत कुछ खराब रहती थी, तो उसने पेंटर से अपनी एक तस्वीर बनवाई,
फिर कुछ सोच कर पेंटर को कहा कि गले में नौलखा हार भी बना दो...!
.
पेंटिंग बनने के बाद पेंटर ने पूछा - आपने ऐसा क्यों किया...?
.
पत्नी बोली - कभी मैं मर गई तो मेरे पति दूसरी शादी कर लेंगे
नई वाली आएगी तो वो हार ढूंढेगी और मिलेगा नहीं तो झगड़ा होगा...!
.
तब मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिलेगा...
इसे कहते हैं, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर - तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो...?
.
बच्चा - मम्मी पापा लड़ रहे थे...!!!
.
टीचर - वो लड़ रहे थे, तो तुम क्यों देर से आए...?
.
बच्चा - मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास था...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सच्ची बात...

अपने हाथ में फोन हो तो 
खाना खाने में एक घंटा लगता है...
.
और...
.
अपना फोन किसी दूसरे के हाथ में हो तो
खाना खाने में महज दो मिनट ही लगते हैं...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी...
.
.
परेशान पति - अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो...!
.
.
पत्नी - मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर- रहीम का कोई भी एक दोहा
सुनाओ…!!
.
पप्पू- सर मुझे नहीं आता...
.
टीचर- तुम्हें जितना आता है, उतना ही
सुना दो…!!
.
पप्पू- कभी प्यासे को वाटर पिलाया नहीं
बाद में क्वार्टर पिलाने से क्या फायदा...
.
टीचर: बैठ जा, ड्यूटी के समय मन भटका रहा है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें