फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता और डॉक्टर की धमाकेदार बातचीत कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 31 May 2021 07:55 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

---------------------------------------

पत्नी - आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है...
.
खाते ही गर्मी गायब...!
.
पति - ऐसा क्या बना दिया तुमने यार..?
.
पत्नी - नवरत्न तेल के पकौड़े...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की - चोपड़ा अंकल, आप चेमिस्ट हो ना? 
.
अंकल - हां बेटा...पर चेमिस्ट नहीं, केमिस्ट होता है, 
ch को च नहीं क बोलो...!
.
.
लड़की - ठीक है कोपड़ा अंकल...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी - ये बंदूक लेकर दरवाजे पर क्यों खड़े हो...?
.
पति - शेर का शिकार करने जा रहा हूं...!
.
बीवी - तो जाते क्यों नहीं...?
.
पति - बाहर कुत्ता खड़ा है...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू केले के छिलके से फिसल कर गिर गया...
.
आगे चला तो दूसरे छिलके से फिसल कर फिर गिर गया...!
.
थोड़ा और आगे चला तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
.
पप्पू बोला - धत तेरे की, अब फिर से गिरना पड़ेगा...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी को उदास देखकर पति ने पूछा - तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो,
गुमसुम बैठी हो... क्या सोच रही हो...?
.
.
पत्नी बोली - नहीं ऐसी कोई बात नहीं है, बस कुछ दिनों से
मुझे यह चिंता सता रही है कि आखिर क्या कसर रह गई है
मेरी 'कोशिशों' में जो शादी के इतने सालों बाद भी तुम मुस्कुरा लेते हो...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता (डॉक्टर से) - जब मैं सोता हूं तो सपने में
बंदर फुटबॉल खेलते हैं...!
.
डॉक्टर - कोई दिक्कत नहीं, ये लो गोली
रात को सोने से पहले खा लेना...
.
संता - कल से खाऊंगा, 
आज तो फाइनल है...!
.
संता का जवाब सुनकर डॉक्टर ही बेहोश हो गया..!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें