फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: संता-बंता के मजेदार जोक्स पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 11 May 2023 04:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी और काम के दवाब के कारण लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है। लेकिन सेहत के लिए जितना जरूरी अच्छा खाना होता है उतना ही खुल कर हंसना जरुरी होता है। इसलिए कोशिश करें हर दिन आप कम से कम 5 मिनट तो जरूर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद भी आती है। सोशल मीडिया पर हर रोज नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जिन्हें पढ़ने के आपको हंसी आ जाएगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही वायरल जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे।

संता अपनी पत्नी पिंकी और नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आया।

पिंकी- बच्चे ने गिला कर दिया है इसका डाइपर बदल दो।

संता- अभी मैं बिजी हूं, अगली बार पक्का।

थोड़ी देर बाद जब बच्चे ने फिर गिला किया तो पिंकी ने फिर से संता से कहा….

संता ने मासूमियत से पिंकी की तरफ देखकर कहा- मैंने यह नहीं कहा था कि अगला डाइपर, मैंने तो यह कहा था कि जब अगला बच्चा होगा तब मैं पक्का करूंगा।
विज्ञापन

2 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
संता ने पूछा बंता से 

बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?

संता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

 
विज्ञापन

3 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।

गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।

ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत है।

गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।

ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है।

गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।

ब्वॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं… और कितनी छोड़ूं मेरी मां। 

 

4 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
पत्नी- अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है…उसे रोकते क्यों नहीं ?

पति- क्यों रोकूं? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या?

पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं?

पति- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो।

पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं  कि छील लोगे इतने कि कम लूं 


Majedar Chutkule: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hindi Chutkule - फोटो : iStock
एक प्रश्न- पत्नी क्या है?

उत्तर- पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूरने भर से देखने पर टिंडे की सब्ज़ी में पनीर का स्वाद आने लगता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें