फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पंडित जी और पप्पू की मजेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 05 Jul 2021 12:18 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-------------------------------------

एक औरत मंदिर में बैठी रो रही थी...!
.
पुजारी - क्या हुआ बेटी...?
.
औरत - बाबा, कल रात मेरे पति गुजर गए...!
.
पुजारी - ओहो... बहुत बुरा हुआ...
उन्होंने मरते वक्त कुछ कहा क्या बेटी...?
.
औरत - हां, कह रहे थे 'मेरा गला छोड़ दे डायन...!' 
.
पुजारी बेहोश...
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ...?
.
.
.
पति - पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
दो दोस्तों की धमाकेदार बातचीत...
.
पहला दोस्त - भाई, मेरे मरने के बाद उसे बोल देना कि मैं उसे बहुत प्यार करता हूं...!
.
दूसरा दोस्त - लेकिन तुम तो सिंगल हो भाई...!
.
पहला दोस्त - हां... किसी भी लड़की को बोल देना यार, आत्मा को शांति मिल जाएगी...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति ने पत्नी का हालचाल जानने के लिए मैसेज टाइप किया...
"कैसा है सिरदर्द"
.
लेकिन गलती से टाइप हो गया..
"कैसी हो सिरदर्द"
.
ऑफिस से निकले पति को 4 घंटे हो गए हैं, लेकिन घर जाने की हिम्मत नही हो रही है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - शराब लेने मत जाओ, क्या तुमको
अपने परिवार से प्यार नहीं...?
.
.
.
पति - पगली देश पुकार रहा है...
देश की अर्थव्यवस्था का सवाल है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पंडित जी (पप्पू से) - बेटा, आपकी हस्तरेखा
कहती है कि आपके घर के नीचे काफी धन है,
लेकिन वो आपके किसी उपयोग में नहीं आएगा...!
.
.
पप्पू - सही कहा पंडित जी आपने
मेरे फ्लैट के ठीक नीचे स्टेट बैंक है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें