फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू ने गप्पू को बताया कि हम अपनी संस्कृति कैसे खो रहे हैं...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 19 Jul 2021 10:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-------------------------------------

बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से -
आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं...!
.
गर्लफ्रेंड - अरे नहीं यार....!
.
ब्वॉयफ्रेंड- लेकिन क्यों...?
.
लड़की - क्योंकि वहां फेसबुक नहीं चलता है...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
मरीज - डॉक्टर साहब आपने पर्चे के पीछे जो दवा लिखी थी,
वो कहीं नहीं मिल रही है...!
.
.
डॉक्टर - ये दवा नहीं है भाई, पेन चलाकर देखा था...!
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी - मैं बचूंगी नहीं, मर जाऊंगी...!
 .
पति - मैं भी मर जाऊंगा...!
.
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाऊंगी,
तुम क्यों मर जाओगे...?
 .
पति - मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा...!

4 of 7
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
पप्पू अपने दोस्त से कह रहा था -
पता नहीं शादी के बाद लोग बीवी से डरने क्यों लगते हैं...!
.
.
हमने तो आज साफ-साफ कह दिया,
सर्दी बहुत है, बर्तन दोपहर में माजूंगा...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
एक शराबी शराब पीकर एक अर्थी से टकरा गया...!
.
लाश गिर गई, लोग शराबी को पीटने लगे...!
.
शराबी - अबे जो गिरा वो तो कुछ बोल नहीं रहा,
तुम लोग क्यों नेता बन रहे हो...?
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
पहले मेरे दोस्त को चम्मच धोना भी नहीं आता था...!
.
फिर मैने सलाह दी कि शादी कर लो...!
.
यकीन नहीं मानेंगे अब वो बर्तन और कपड़े दोनों धो लेता है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - मुझे लगता है धीरे-धीरे हम अपनी संस्कृति खो रहे हैं...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - अरे यार, कल मैं एक शादी में गया था,
वहां देखा कि फूफा बिना मुंह फुलाए घूम रहे थे...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें