Jokes
- फोटो : Pixabay
स्त्रियों की सबसे बड़ी समस्या...
.
जब बहू बनती हैं, तब सास अच्छी नहीं मिलती,
जब सास बनती हैं, तब बहू अच्छी नहीं मिलती...
.
जब देवरानी बनती हैं, तब जेठानी अच्छी नहीं मिलती,
और जब जेठानी बनती हैं, तब देवरानी अच्छी नहीं मिलती...
.
जब भाभी बनती हैं, तब ननद अच्छी नहीं मिलती,
और जब ननद बनती हैं, तो भाभी अच्छी नहीं मिलती...
.
अंत में यदि सभी अच्छी मिल भी जाएं,
तो कामवाली बाई अच्छी नहीं मिलती...
.
अब आखिर में बचा बेचारा पति...
तो कसम से आज तक वो किसी को भी अच्छा नहीं मिला।