फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू और वेटर की धमाकेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 28 Jun 2021 01:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-------------------------------------

बॉयफ्रेंड - व्हाट्सएप अपडेट कर लो...
.
गर्लफ्रेंड - कैसे करते हैं...?
.
बॉयफ्रेंड - प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो...!
.
गर्लफ्रेंड - हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है, जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - पता है जब अमेरिका में लाइट जाती है तो वहां के लोग क्या करते हैं...? 
.
गप्पू - पावर ऑफिस में फोन करते हैं...?
.
पप्पू - और जब जापान में जाती है तो...? 

गप्पू - फ्यूज चेक करते हैं। 
.
पप्पू - और जब भारत में लाइट जाती है तो...? 
.
गप्पू - सबसे पहले लोग घर से बाहर निकलते हैं और
देखते हैं सबकी गई है न... फिर राहत की सांस लेते हैं..!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
आईने के आगे खड़ी पत्नी ने, अपने पति देव से पूछा - क्या मैं बहुत मोटी लग रही हूं...?
.
पति ने सोचा और बेकार के झगड़े से बचने के लिए कहा - बिल्कुल भी नहीं...!
.
पत्नी ने खुश होकर रोमांटिक होते हुए कहा - ठीक है फिर मुझे अपनी बाहों में उठा कर फ्रिज तक ले चलो...
मैं आइसक्रीम खाऊंगी...!
.
स्थिति को बेकाबू होते देख पति ने कहा - "रुकजा, मैं फ्रिज ही ले आता हूं।"

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बच्चा - मम्मी आप तो कहती हो कि परी उड़ती है,
फिर अपनी पड़ोसन आंटी क्यों नहीं उड़ती...?
.
मम्मी - उस बंदरिया को परी किसने कहा...?
.
बच्चा - पापा ने...
.
मम्मी - तो फिर बेटा आज उड़ेगी, 
वो भी और तेरा बाप भी...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू ने होटल में एक स्कीम देखी और खाना खाने पहुंच गया
.
वेटर - सर आपका बिल...!
.
पप्पू - लो कार्ड रख लो...!
.
वेटर - लेकिन सर, यह तो आपकी शादी का कार्ड है...!
.
पप्पू - भाई बाहर तो लिखा है ‘ऑल कार्ड्स अक्सेप्टेड’
.
वेटर बेहोश...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें