फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: अध्यापक- कौन सी ऐसी जगह है जहां लोग हों फिर भी तुम अकेला महसूस करो? छात्र ने दिया गजब का जवाब

Wed, 02 Jul 2025 06:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Teacher Student Jokes in hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Teacher Student Jokes in hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।

बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया...और फिर... 
टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा? 
बाबा- नहीं है।
टिकट चेकर- जाना किधर है? 
बाबा- जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है। 
टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं 
बाबा- कहां? 
टिकट चेकर- जहां, बांसुरीवाले का जन्म हुआ है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
अध्यापक- किसी ऐसी जगह का नाम बताओ जहां पर बहुत सारे लोग हों फिर भी तुम अकेला महसूस करो?
छात्र- परीक्षा कक्ष!

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू- यार कल रात घर देर से पहुंचा, डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं!
पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू- फिर सुबह बीवी की खबर ली या नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी तो जेब में थी।

Comedy Jokes: पत्नी को डार्लिंग बुलाता है 80 साल का पति, वजह जानकर नहीं रुक पाएगी हंसी

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं.
डॉक्टर- बहुत बढ़िया…और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

Hindi Jokes: दुकानदार- बहनजी आप गहने देखती हैं पर कुछ लेती क्यों नहीं? महिला का जवाब सुनकर उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें