फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर का जवाब सुनकर चंपू के उड़ गए होश, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 07 Jan 2021 10:01 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

अजय: क्या तुम्हें पता है कि गर्मी आने की अधिकारिक घोषणा कैसे होती है?
विजय: कैसे? 
अजय: जब टीवी पर नाइसिल और नवरत्न ठंडा तेल का ऐड आने लगे तो समझो 'गर्मी' आ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
सोनू: दूध उबल जाने पर लेडीज क्यों दौड़ती हैं? 
मोनू: मलाई बचाने? 
सोनू: नहीं। 
मोनू: दूध बचाने? 
सोनू: बिलकुल नहीं। 
मोनू: अरे तो फिर किसलिए? 
सोनू: ताकि गैस पोछनी न पड़े इसलिए।
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
संतू प्रेमिका पन्नो रानी से- क्या मैं पहला लड़का हूं जिसके लिए तुम पार्क में आई और इतना प्यार किया?
पन्नो रानी- झल्लाते हुए! अरे यार, ये तुम सब लड़के ये एक सवाल जरूर पूछते हो?

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
एक गांव में शेर घुस गया। फिर जो काम सरकार 5 साल में नहीं कर पाई। शेर ने वह 4 दिन में कर दिया... 
गांव वालों की सुबह खुले में शौच जाने की आदत बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
चंपू बस नदी में गिरने की जांच के दौरान ड्राइवर से-बस नदी में कैसे गिर गई?
ड्राइवर- मुझे कुछ नहीं पता साहब।
चंपू- याद करके बताओ हुआ क्या था?
ड्राइवर- जी, उस दिन कंडक्टर नहीं आया था और जब बस नदी में गिरी मैं पीछे वाले यात्रियों से किराया ले रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें