फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू ने एक गुंडे को दिया धमाकेदार जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 14 Jan 2021 02:52 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक पत्नी अपने पति को पीट रही थी, 
तो सास ने वजह पूछी...!
.
.
पत्नी - इनके लिए आयुर्वेदिक दवाई लाई हूं और
वैद्य जी ने कहा था कि अच्छे से कूट कर देना...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
विज्ञापन - 'पुराना मोबाइल दो और नया लो'
.
संता विज्ञापन के बताए पते पर गया, लेकिन वहां कोई दुकान नहीं थी
उसने वहां खड़े 2 लड़कों से ऐड के बारे में पूछा तो...
.
लड़कों ने बंदूक निकाल कर बोला -
.
ऐड हमने ही दिया था, निकाल पुराना मोबाइल 
और जाकर नया लेले...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
एक शख्स पार्लर के स्वागत कक्ष में बैठा था...
पीछे से एक महिला आई और धीरे से कंधा दबाते हुए बोली,
आइए चलते हैं...!
.
.
शख्स पसीने-पसीने हो गया और बोला -
मैं शादीशुदा हूं और यहां पार्लर में मेरी बीवी भी साथ है...!
.
महिला - अरे ध्यान से देखो, मैं ही हूं...!

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था...
.
सास - दामाद जी, कब वापस जा रहे हो...?
.
दामाद - क्यों...?
.
सास - बहुत दिन हो गए...
.
दामाद - आपकी बेटी तो दस-दस महीने मेरे यहां रह रही है,
मैंने तो जाने को नहीं बोला...
.
सास - दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है न...
.
दामाद - और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं...?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
गुंडा - चल 'हफ्ता' निकाल...
.
.
पप्पू (कैलेंडर फाड़ते हुए)
ले भाई...
पूरा 'महीना' ही रख ले...!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें