जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
अध्यापक ने छात्रों से कहा - जो छात्र स्वर्ग में जाने की इच्छा रखता है,
वह हाथ ऊपर उठाए...
.
सभी छात्रों ने हाथ उठा दिए, मगर सुरेश ने हाथ ऊपर नहीं उठाया...
.
अध्यापक - सुरेश! क्या तुम स्वर्ग में नहीं जाना चाहते...?
.
सुरेश - नहीं मास्टर जी...
.
अध्यापक - क्यों...?
.
सुरेश - क्योंकि मेरी मां ने कहा था कि स्कूल से सीधे
घर आना, वरना हाथ-पैर तोड़ दूंगी...!