फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की डिमांड पर पति ने कही ऐसी बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 27 Sep 2020 11:02 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

आज का ज्ञान
जरूरी नहीं कि पत्नी
अपना गुस्सा लड़-झगड़ के
ही निकाले...
.
.
वो मोटी कच्ची रोटी और
सब्जी में बिना नमक डाले
भी अपना गुस्सा निकाल
सकती है...!!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
एक महिला ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...
.
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है...?
.
महिला - मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई...
.
ऑपरेटर (हंसते हुए) - तो इसके लिए आप एंबुलेंस
बुलाना चाहती हैं...?
.
महिला - नहीं, एंबुलेंस तो मेरे पति के लिए है,
उन्हें हंसना नहीं चाहिए था...!!!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - मेरी शराफत देखो, मैंने
आपको देखे बगैर ही आपसे
शादी कर ली...
.
.
पति - मेरी शराफत देखो,
मैंने देखकर भी इंकार नहीं
किया..!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - तुम मुझे ऐसी दो बातें
बोलो कि एक से मैं खुश हो
जाऊं और दूसरे से गुस्सा आ
जाए...
.
.
पति -
(1) तुम मेरी जिंदगी हो...
(2) और लानत है ऐसी जिंदगी पर..!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें