फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर जी के सवाल का छात्र ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 19 Oct 2020 09:55 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।

------------------------------------------

पिता - बेटा छोड़ दे ये फेसबुक,
ये तुझे रोटी नहीं देने वाली...
.
.
लड़का - पर पापा, मुझे तो रोटी नहीं, रोटी बनाने वाली चाहिए...!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा...?
.
डॉक्टर - 50 हजार
.
पप्पू - अगर प्लास्टिक हम दें तो...
.
डॉक्टर (गुस्से से) - तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना,
मुफ्त में हो जाएगा...!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
आदमी - मुझे एक लेडी सूट दिखा दो
.
.
.

दुकानदार - बीवी के लिए चाहिए या कोई
अच्छा वाला दिखाऊं...!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता अपनी गर्भवती बीवी को अस्पताल ले गया
और नर्स से बोला...
.
अगर लड़का हो तो कहना कि टमाटर हुआ है...
और अगर लड़की हो तो कहना प्याज हुई है..!
.
इत्तेफाक से लड़का और लड़की दोनों जुड़वा हो जाते हैं…
.
नर्स कन्फ्यूजन में बाहर आई और बोली…
सर बधाई हो..
'सलाद' हुआ है..!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - मेरी लॉटरी लग जाये तो क्या करोगी...?
.
पत्नी - आधा पैसा लेकर हमेशा के लिए
मायके चली जाऊंगी...!
.
पति - 100 रुपये की लगी है, 
ये ले 50 और निकल जा...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - अस्पताल में ऑपरेशन से पहले
मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
.
.
छात्र - अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन
करना सीख गया तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें