फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू ने पड़ोसी से बताई खुशहाल जिंदगी का मजेदार राज...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 08 Jan 2021 06:26 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली 
लड़की की टक्कर हो गई...
.
भीड़ ने लड़के को खूब मारा, 
बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और
उसकी स्कूटी को उठाया...!
.
एक आदमी लड़की से बोला - 
आपको लगी तो नहीं...?
.
लड़की - नहीं, ये तो मेरा रोज का काम है,
स्कूटी सीख रही हूं ना...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Social Media
सौ टके की बात...
.
बात न सुनते हुए भी...
.
सिर हिलाना वो तकनीक है...
.
जिसने इस देश में लाखों...
.
शादियां बचा रखी हैं...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
रिश्ता वहीं सोच नई...!
.
पहली महिला- तुम्हारी बहू कैसी है...?
.
दूसरी महिला- पूछो मत, बहुत बुरी है,
रोज लेट उठती है, मेरा बेटा उसके लिए चाय बनाता है,
घर का कोई काम नहीं करती और जब देखो मेरे बेटे से
बाहर खाना खाने के लिए कहती रहती है।
.
पहली महिला- छोड़ो बहन, और बताओ दामाद तो ठीक है ना
.
दूसरी महिला- अरे बहन जी दामाद तो फरिशता है...
रोज सुबह मेरी बेटी को चाय बनाकर पिलाता है...
उसे घर का कोई भी काम नहीं करने देता और
अक्सर बाहर खाना खाने के लिए ले जाता है...
बहन जी ऐसा दामाद तो सबको मिले।

4 of 5
Jokes - फोटो : Social Media
एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रूक गया।
.
उसके पीछे लड़कियां किसी बात पर आपस में झगड़ते हुए चल रहीं थी।
.
एक लड़की- भगवान करे तेरी शादी इस शराबी से हो जाए।
.
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी हो जाए। 
.
शराबी- तो बता दीजिए, मैं रुकूं या जाऊं...?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Social Media
पड़ोसी - यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है।
इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है...?
.
पप्पू - वो क्या है ना कि मेरी बीवी रोज मुझे जूतों से मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं..!
.
बस ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है...!!!
.
पड़ोसी बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें