फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: मास्टर जी के सवाल का पप्पू ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 09 Apr 2021 08:08 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

संता - इंस्पेक्टर साहब मेरी मदद कीजिए,
मुझे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं...!
.
पुलिस - तुम्हे किसी पर शक...?
.
संता - जी वो पक्का मेरी गर्लफ्रेंड का पति ही होगा...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की बोली - मेरी शादी में तो आओगे ना...?
.
.
लड़का - पगली हमने, तो 50 किलोमीटर दूर तक के भंडारे
नहीं छोड़े, तू तो फिर भी कभी अपनी थी...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - पता है, इस पूरे संसार में सबसे नेक इंसान कौन है...?
.
गप्पू - कौन...?
.
पप्पू - जिसका मोबाइल सारे घर वाले इस्तेमाल कर सकें...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति और पत्नी लीवर और किडनी की तरह होते हैं...
पति लीवर तो पत्नी किडनी, क्योंकि
.
लीवर खराब हुआ तो किडनी तुरंत फेल हो जाती है
.
और
.
किडनी फेल हुई तो लीवर दूसरी किडनी से काम चला लेता है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - दशमलव किसे कहते हैं...?
.
.
पप्पू - जब 10 से LOVE हो जाए,
उसी को दशमलव कहते हैं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - नीम हकीम खतरा-ए-जान का
क्या अर्थ होता है...?
.
.
चिंपू - इसका मतलब है कि ऐ हकीम,
तू नीम के पेड़ पर मत चढ़, तेरी जान को खतरा है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें