फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड ने इंटरव्यू में दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 08 Sep 2020 02:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

आज का ज्ञान...
आदमी शादी से पहले 'गर्मजोशी' में, 

शादी के बाद कुछ दिनों तक 'मदहोशी' में, 

और...

उसके बाद का पूरा जीवन
'खामोशी' में रहता है...!!!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
आदमी मच्छर से - दिन में क्यों काट रहे हो...?
.
.
मच्छर - ओवरटाइम कर रहा हूं साहब, 
मां-बाप बीमार हैं, घर में जवान बहन है और 
लड़के वालों ने दहेज में एक लीटर खून मांगा है...!!!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर  - ताई तुझे ऐसी दवाई दूंगा कि 
तू फिर से जवान हो जाएगी...
.
.
.
ताई - ना बेटा ऐसा जुल्म मत करना, 
मेरी पेंशन बंद हो जाएगी...!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
सिक्योरिटी गार्ड से नौकरी के लिए इंटरव्यू में पूछा गया कि
अंग्रेजी आती है? 
.
.
.
गार्ड का शांतिपूर्ण जवाब -
क्यों चोर इंग्लैंड से आएंगे क्या...?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें