फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियार पत्नी के कारनामे सुन नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 10 Oct 2020 01:02 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे 
उठकर मेकअप कर रही थी...
.
तभी पति की भी आंख खुल गई
.
पति- पगला गई हो क्या, 
सुबह सुबह मेकअप...
.
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना 
फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब 
वह मुझे पहचान नही रहा है...!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
उस दिन तो उड़ते पंछी भी चौंक कर हवा में ही रूक गए...
जब पत्नी बोली - सुनो,
ये जो तुम कार में एसी चलाते हो,
इसका बिल घर पर आता है या दुकान पर..?
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
चिंटू - पप्पू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है,
सारा घर हिल रहा है..!
.
.
पप्पू - ओए, चुपचाप जाके सो जा,
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा,
हम तो किरायेदार हैं...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - तुम ऑपरेशन कराए बिना ही अस्पताल से क्यों भाग गए...?
.
बंता - नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा...
ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है...!
.
संता - तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है...?
सही तो कह रही थी नर्स!
.
बंता - वो ये बात मुझसे नहीं, डॉक्टर से कह रही थी...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी, तो शर्ट
एक जगह थोड़ी सी जल गई...!!!
.
पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है..!!!
.
पत्नी- मुझे मालूम था, इसलिए उस शर्ट का उतना कपड़ा काटकर,
मैने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें