फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू-गप्पू की धमाकेदार बातचीत हंसा-हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 12 Oct 2020 09:05 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

आज का ज्ञान
ये जो तुम भंडारे में बैठकर...
.
खाते हुए रायते वाले को आता देखकर...
.
जल्दी से रायता पी लेते हो...!!!
.
शास्त्रों में इसे भी “छल” कहा गया है...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक आदमी - तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है...?
.
लड़का - जी, बहुत दूर का रिश्ता है...!
.
आदमी - फिर भी क्या रिश्ता है...?
.
लड़का - जी, वह मेरा सगा भाई है...!
.
आदमी - तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों
बताते हो...?
.
लड़का - क्योंकि इसके और मेरे बीच 7 भाई और हैं...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
.
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
.
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
.
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
.
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
.
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी तो फिर सात हो जाएंगे...!
.
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके तो फिर छह हो जाएंगे...!
.
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा तो फिर सात हो जाएंगे...!
.
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे...!
.
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी ने अचानक पति को जोर से लात मारी...!
पति बेचारा तिलमिला उठा...
.
पति - मारा क्यों...?
.
पत्नी - जी मच्छर था...
मेरे जीते जी कोई और आपका खून चूसे,
ये मुझसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं होगा...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - यार, लोग कहते हैं कि ठोकरें इंसान को चलना
सिखाती हैं...
.
गप्पू - हां, सही बात है..!
.
पप्पू - पर मेरे तो पैर के अंगूठे का नाखून ही
टूट गया ना...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें