फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंटी के सवाल का लड़की ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 11 Oct 2020 10:45 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, अजी सुनते हो...?
.
पति - बोलो! क्या हुआ...?
.
पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो...!
.
पति - ठीक है, तो वापिस सो जा और पहन ले...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
रिश्ते वाले - जी, लड़की ने क्या किया हुआ है...?
.
.
.
घरवाले - जी, इसने नाक में दम कर रखा है, इसे ले जाएं बस...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर - एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने आम बचे...?
.
बन्टू - 10
.
टीचर - अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे ?
.
बन्टू - सड़े हुए आम कहां जाएंगे...
सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक टीचर की ड्यूटी अफ्रीका के जंगली आदिवासी क्षेत्र में लगी!
.
टीचर (पहले दिन) - बच्चों, पहले वाले टीचर कैसे थे...?
.
बच्चे - स्वादिष्ट... उन्हें पकाकर खाने में मजा आ गया...!!!
.
टीचर तुरंत नौकरी छोड़ कर भागे वहां से...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
आंटी (एक लड़की से) - बेटा, शादी हो गई तुम्हारी...?
.
लड़की - जी आंटी...
.
आंटी - लड़का क्या करता है..?
.
लड़की - अफसोस करता है आंटी...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें