फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और पत्नी के बीच हुई ऐसी धमाकेदार बातचीत...पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 03 Sep 2020 02:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक बाबा का ज्ञान...


जिंदगी में तीन चीजें कभी नहीं करनी चाहिए। 

पहला - लव मैरिज

दूसरा - अरेंज मैरिज

और तीसरा - मैरिज...!!!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
एक कुंवारा लड़का - मैं दुनिया के हर कोने में गया हूं...
दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं, जहां मैं नहीं गया हूं...!!!
.
तभी एक ताऊ बोले - कभी ससुराल गए हो क्या...?
.
बेचारा मुंह लटकाकर निकल लिया वहां से...!!!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - शादी के लिए 36 गुण मिलाने पड़ते हैं,
फिर भी प्रेम नहीं होता! 
.
.
.
लेकिन मित्रता में अगर तीन गुण मिल गए तो
कुछ घंटों में ही अटूट प्रेम हो जाता है...!!!
.
गप्पू - कौन से तीन गुण...?
.
पप्पू - मुर्गा, सिगरेट और दारू...!!! 
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी (पति से) - कहां जा रहे हो? 
.
पति - मरने जा रहा हूं...!!!
.
पत्नी - साथ में थैली लेकर जाना...
.
पति (आश्चर्य से) - वो किसलिए? 
.
पत्नी - अगर इरादा बदल जाए तो आते समय
दो किलो आलू और एक किलो प्याज लेते आना...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें