फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सवाल का पति ने दिया धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 31 Aug 2020 11:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक मरीज पर्ची दिखाते हुए डॉक्टर से पूछता है...

डॉक्टर साहब ये दवाई कैसे लेनी है? 
.
.
.
डॉक्टर (गुस्से में) पैसे देकर, और कैसे...!!!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pexels.com
एक महिला बंदूक की दुकान पर पहुंची और दुकानदार से बोली-
मुझे अपने पति के लिए एक रिवॉल्वर खरीदनी है...
.
दुकानदार - जी आप अपने पति की पसंद बताइए, ब्रांड वगैरह...!!!
.
महिला - ब्रांड से क्या करना है, कोई भी चलेगी,
बस वो एक गोली में ही ढेर हो जाए...!!!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
भगवान ने एक बूढ़े से कहा - अब तुम्हारा बुढ़ापा आ गया है...
कर्म के हिसाब से तुम्हे एक बीमारी देनी होगी!
वैसे तुम्हारी भक्ति की वजह से दो में से एक बीमारी चुनने का मौका देता हूं...
.
बूढ़ा - कौन-कौन सी...?
.
भगवान - या तो याददाश्त खो जाएगी या हाथ-पैर कांपेंगे...
.
बूढ़े ने अपने मित्र से पूछने की इजाजत लेकर वहां से चला गया...
फिर आकर मित्र से पूछा तो उसने कहा - हाथ-पैर कांपने की बीमारी मांगना,
क्योंकि गिलास में एकाध पैग छलक भी जाए तो कोई बात नहीं,
पर बोतल कहां रखी है, यही भूल जाओगे तो भारी मुश्किल हो जाएगी...!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - मैं बचूंगी नहीं, मर जाऊंगी...
.
पति - मैं भी मर जाऊंगा...
.
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाऊंगी, तुम
क्यों मर जाओगे...?
.
पति - क्योंकि, मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा…!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें