फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर से संता ने कही ऐसी धमाकेदार बात....पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 18 Oct 2020 10:36 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।

------------------------------------------

पत्नी - तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे...?
.
.
.
पति - हां, क्या करूं... तुम तो जानती हो कि
आजकल परिवार के साथ देखने लायक फिल्में बनती कहां हैं..!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया,
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया...!!
.
.
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर
सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा से बोला -
हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अंकल - बेटा क्या करते हो...?
.
लड़का - नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं...!
.
अंकल - सोशल वर्कर हो...?
.
लड़का - नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं….!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पांच साल का बच्चा - आई लव यू मां...!
.
मां - आई लव यू टू बेटा...!
.
16 साल का लड़का - आई लव यू मॉम।
मां - सॉरी बेटा, पैसे नहीं हैं...!
.
25 साल का लड़का - आई लव यू मां...
मां - कौन है वो चुड़ैल..? कहां रहती है..?
.
35 साल का आदमी - आई लव यू मां...
मां - बेटा मैंने पहले ही बोला था, उस लड़की से शादी मत करना..!
और सबसे बढ़िया..
.
55 साल का आदमी - आई लव यू मां...
मां - बेटा, मैं किसी भी कागज पर साइन नहीं करूंगी...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
.
छात्र - जी, वह एक मजदूर था...
.
अध्यापक - कैसे...?
.
छात्र - आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई
इमारतों का निर्माण किया था...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता (ऑटो ड्राइवर से बोला) - गुरुद्वारे जाओगे...?
.
ड्राइवर - हां, बिल्कुल जाऊंगा...
.
संता ने जेब से पॉलिथीन निकाला और ड्राइवर को देते हुए बोला -
वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें