फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-सुबह अखबार पढ़ जब पति का चकराया सिर...पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 12 Oct 2020 01:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति
.
पति - तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...?
.
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज
लेकर दो जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...!
.
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी..!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी ने पति से कहा- मैं छुपती हूं तुम ढूंढो,
अगर ढूंढ लिया, तो शॉपिंग पर चलेंगे...!!!
.
.
अब पत्नी खुद दो दिन से पति को ढूंढ रही है..!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी के हाथ से घर की मेज पर रखा फूलदान टूट गया,
फिर दो घंटे लड़ाई के बाद यह साबित हुआ कि...
.
.
तीन साल पहले पति ने ही गलत जगह पर फूलदान रखा था...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
अनाउंसर - अत्याधिक बारिश के कारण सभी ट्रेनें लेट हैं!
किसी को और कुछ पूछना है...?
.
एक महिला - क्या इस ड्रेस में मैं मोटी लग रही हूं?
.
अनाउंसर ने पीट लिया माथा...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक पति सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था,
जिसमें एक जगह लिखा था - 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
.
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया... 
.
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था -
'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें