फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर कोई आपका बार-बार मजाक उड़ाए तो....पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 27 Oct 2020 06:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

आज का धमाकेदार ज्ञान...

मां के सामने बीवी को डांटते हुए...
.
अगर आंख मार दी जाए तो...
.
बाद में मनाना नहीं पड़ता...!!!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक लड़के की दुखभरी कहानी...
.
जिन घरवालों को मैं बचपन में 
सोता हुआ प्यारा लगता था...
.
.
आज वही घरवाले सोता हुआ देख कर
मुझे लात मार कर उठाते हैं...!!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़का - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं..?
.
मम्मी - नहीं बेटा, पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो..?
.
लड़का - क्योंकि मैं कहीं भी जाता हूं तो...
सब यही कहते हैं कि 'हे भगवान फिर आ गया'...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लोग कहते हैं कि सच्चा प्यार...
.
एक दिन लौटकर जरूर आता है...
.
भाई अगर इतना ही सच्चा होता तो...
.
छोड़कर ही क्यों जाता...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
नारी जल की तरह शीतल और
तरल होती है..!
.
पुरुष मिट्टी की तरह ठोस और
रुखा होता है..! 
.
और जब दोनों की शादी हो जाती है...
.
कीचड़ हो जाता है रे बाबा...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
अगर कोई आपका मजाक बार-बार उड़ाए...
.
तो बुरा मत मानिए...!
.
हो सकता है उसे...
.
बार-बार गाली खाने की आदत हो...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें