फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पप्पू की धमाकेदार बातों को सुनकर उसके दोस्त का चकराया दिमाग...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 23 Feb 2021 11:23 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

इंस्पेक्टर - इतनी क्यों पी रखी थी...?
.
शराबी - मजबूरी थी भैया...!
.
इंस्पेक्टर - कैसी मजबूरी...?
.
शराबी - बोतल का ढक्कन खो गया था...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक धमाकेदार गाना...
.
तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी...
.
मोहब्बत में खर्चे उठा कर तो देखो...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी,
तो शर्ट एक जगह थोड़ी सी जल गई...!
.
पति - कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और
नीली शर्ट है।
.
पत्नी- मुझे मालूम था, इसलिए उस शर्ट का उतना कपड़ा काटकर,
मैने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया।

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
प्रेमी से पति बने एक व्यक्ति की दास्तां...
.
जो कभी लिपट जाया करती थी
बादलों के गरजने पर...
.
आज बादलों से भी ज्यादा गरजती है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे
उठकर मेकअप कर रही थी,
तभी पति की भी आंख खुल गई...!
.
पति - पगला गई हो क्या...?
सुबह सुबह मेकअप...
.
पत्नी - चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन
खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था,
और अब  वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - आज सुबह-सुबह गर्लफ्रेंड को
घरवालों से मिलवाया...
.
दोस्त - फिर क्या हुआ...?
.
पप्पू - सबको पसंद आई...
सिर्फ बीवी को छोड़कर...!
.
दोस्त का चकराया दिमाग...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें