फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: महिला से दुकानदार ने कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 27 Mar 2021 06:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

तीन पागल एक ही बेड पर सो रहे थे...
.
लेकिन जगह कम होने की वजह से वो ठीक से सो नहीं पा रहे थे,
तो एक पागल बेड से उतर कर जमीन पर सो गया।
.
दूसरा पागल बोला - भाई ऊपर आजा, अब जगह हो गई है...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक सजी-धजी महिला दांत के डॉक्टर के पास गई...!
.
महिला - एक दांत निकलवाना है, पर सिर्फ 10 मिनट में...
कोई एनेस्थेसिया, बेहोशी या दर्द की दवाई नहीं...
थोड़ा बहुत दर्द होता है, तो होने दो, पर जल्दी
मुझे एक किटी पार्टी में जाना है...!
.
डॉक्टर - कमाल है...! गजब की बहादुर महिला हैं आप,
आइए यहां बेड पर लेट जाइए और दिखाइए कौन सा दांत है...?
.
महिला (अपने पति से) - जाओ लेट जाओ...
और बता दो, कौन सा दांत है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - अब मैंने अपना दिमाग बदल दिया है...!
.
.
पत्नी - नया वाला, तो काम कर रहा है ना,
या पुराने जैसा ही है...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर - दो में से दो गए तो कितने बचे...?
.
छात्र - मतलब नहीं समझा मैं...!
.
टीचर - मान लो तुम्हारे पास दो रोटी थी और
तुमने दोनों खा ली, तो अब तुम्हारे पास क्या बचा...?
.
छात्र - सब्जी बची सर...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पल्स पोलिया की टीम घर पर आई...
.
संता (बीवी से) - बंदूक और कारतूस कहां हैं...?
.
टीम उल्टे पांव वहां से भागी...
.
तभी संता ने पीछे से आवाज लगाई,
अरे रूको, ये तो मेरे बच्चों के नाम हैं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
दुकानदार - मैंने आपको दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी,
अब तो एक भी बाकी नहीं है...!
.
महिला - वो सामने वाले डिब्बे में क्या है...?
.
दुकानदार - बहन, रहम करो थोड़ा, उसमें मेरा लंच है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें