फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पति को इशारे से बुलाकर पत्नी ने कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 28 Apr 2021 08:02 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

टीचर - अस्पताल का क्या मतलब होता है...?
.
.
छात्र - सर स्वर्ग की ओर जाने वाले रास्ते में
जो टोल टैक्स आता है,
उसे ही अस्पताल कहते हैं...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मरीज डॉक्टर से - डॉक्टर साहब आपने जो पर्ची के पीछे दवाई
लिखी थी,  वो पूरे शहर में कही नहीं मिल रही।
.
.
डॉक्टर - अरे भाई, वो तो मैं अपना पेन चला कर
चेक कर रहा था...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर - आज पहली बार तुम क्लास में बातें कर रही हो,
रोज तो सर झुका कर मेरा लेक्चर सुनती थी...!
.
.
.
छात्रा - वो सर आज मेरा नेट पैक खत्म हो गया था...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
चिंटू जब अपने रिपोर्ट कार्ड पर  पिता से हस्ताक्षर करवाने गया,
तो चिंटू के पिता ने उसपर अंगूठा लगा दिया...
.
चिंटू ने पूछा - पापा आप तो इंजीनियर हो, फिर अंगूठा क्यो लगाया...?
.
बाप बोला - बेटा जैसे तेरे नंबर आए हैं ना, उससे तेरी टीचर को पता
नहीं लगना चाहिए कि तेरा बाप पढ़ा लिखा है...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति आज बाहर खाना खाएंगे...!
.
पत्नी (खुश होकर) - ठीक है, मैं दो मिनट में तैयार हो कर आती हूं...!
.
पति - ठीक है मैं बाहर चटाई बिछाता हूं तब तक...
.
फिर क्या, पति की हुई जोरदार कुटाई...?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी ने ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया...
.
पति - बोलो क्या काम है...?
.
पत्नी - कुछ नहीं,
बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें