फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: महिला की धमाकेदार बात सुन पुलिसवालों के उड़ गए होश...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 21 Jul 2021 04:58 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------

पति-पत्नी का एक घंटे से चल रहा झगड़ा
पति के द्वारा बोली गई सिर्फ एक लाइन में खत्म हो गई...
.
और वो लाइन थी...
.
सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर - आपका लड़का पागल कैसे हो गया...? 
.
बाप - वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था...!
.
डॉक्टर - तो...?
.
बाप - लोग बोलते थे थोड़ा खिसको-थोड़ा खिसको,
तभी खिसक गया...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
शेरों-शायरी के शौकीन एक प्रेमी की दुखभरी दास्तां
.
हसरत ए दीदार के लिए
उनकी गली में मोबाइल की दुकान खोली...!
.
मत पूछो अब हालात-ए-बेबसी ए गालिब,
रोज एक नया शख्स उनके नंबर पर रिचार्ज करवाने आता है...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी।
.
इतनी भंयकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली
और स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखे में डालने की कोशिश करने लगा।
.
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर) - हो गया क्या...
जो करना चाह रहो हो,
जरा जल्दी करो, देर मत लगाओ,
मुझे स्टूल की जरूरत है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पुलिस वाले दरवाजा खटखटाते हैं...!
.
महिला - कौन...?
.
पुलिस - जी हम पुलिस हैं, आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है,
उनके ऊपर से गाड़ी गुजर गई है, वो एकदम पापड़ बन गए है...!
.
महिला - तो दरवाजा खोलने की क्या जरुरत है,
नीचे से ही सरका दो...!
.
पुलिसवालों के उड़ गए होश...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें