जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
.
.
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
.
और
.
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।