फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू की मजेदार बातचीत कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 20 May 2021 05:03 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..


बहू - मां जी कल रात मेरा उनसे
झगड़ा हो गया।

सास - कोई बात नहीं! ये तो हर पति
पत्नी में होता रहता है। 

बहू - वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइए 
अब लाश का क्या करना है?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
ताऊ अस्पताल गए इलाज करवाने

नर्स - लंबी सांस लो।
ताऊ ने लंबी सांस ली।

नर्स - कैसा महसूस हो रहा है?

ताऊ - कौण सा परफ्यूम 
लगा कर आई है
मजा आ गया...
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पति - परसों मेरी बीवी
कूंए में गिर गई, 
बहुत चोट लगी,
बहुत चिल्ला रही थी।

डॉक्टर - अब तबियत कैसी है?

पति - अब ठीक है,
कल से कूंए से आवाज
नहीं आई।

4 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
एक औरत अपनी जीभ पर 
कुमकुम चावल लगा रही थी।

पति - ये क्या कर रही हो?

पत्नी - आज दशहरा है,
शस्त्र पूजन कर रही हूं।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Social media
एक परेशान औरत दूसरी औरत से

क्या बताऊं बहन,
जब बहू थी तो 
अच्छी सास नहीं मिली,

अब सास बनी तो
अच्छी बहूं नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : social media
संता - यार मेरा भाई दो दिन तक बैंक में 
नहीं जा सका

बंता - ऐसा क्यों?

संता - क्योंकि उसे सपने में एक लड़की
ने चप्पल मारी थी।

बंता - इसका बैंक में ना जाने से क्या 
मतलब?
 
संता - अरे बैंक में लिखा था -
"हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें