जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली - अजी सुनते हो?
पति, बोलो! क्या हुआ?
पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति - ठीक है, तो वापिस सो जा और पहन ले।
विज्ञापन
2 of 6
Jokes
- फोटो : Pixabay
पत्नी -बाजार से दूध का एक पैकेट ले आना!
हां, अगर बाजार मे अंडे दिखे तो छः ले आना।
पति छः पैकट दूध ले आया।
पत्नी - छः पैकेट दूध?
पति – हां छः पैकेट ही लाया हूं क्योंकि बाजार मे अंडे दिख गए थे!
अब बताओ पति कहां पर गलत है?
विज्ञापन
3 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
विवाह क्या है ?
विवाह एक ऐसा गठबंधन है,
जिसमें दो व्यक्ति मिलकर उन समस्याओं को सुलझाने का जीवन भर प्रयास करते हैं, जो पहले कभी थी ही नहीं।
4 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
श्याम - शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
राजू - मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा, मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा।
विज्ञापन
5 of 6
jokes
- फोटो : Social media
गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है?
गर्लफ्रेंड - मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है
ऑपरेटर - और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं?
गर्लफ्रेंड - नहीं, एंबुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।