जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पति-पत्नी में किसी बात पर बहस हो रही थी...
तकरीबन घंटे भर की तू-तू मैं-मैं के बाद, पत्नी की एक पंक्ति ने सारा विवाद खत्म कर दिया...
'तुम जीतना चाहते हो
या
जीना चाहते हो'
विज्ञापन
2 of 3
Jokes
- फोटो : Pixabay
पप्पू अंडरवियर लेने दुकान पर गया।
दुकानदार ने उसे 300 रूपये का अंडरवियर दिखाया।
पैसे सुनकर पप्पू बोला: यार रोज पहनने वाला दिखाओ, पार्टीवियर नहीं चाहिए।