फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 25 Nov 2021 06:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हवा और खानपान के साथ-साथ खुश रहना भी जरूरी होता है। चिंता और मानसिक तनाव की वजह से मनुष्य को कई बीमारियां घेर लेती हैं। इंसान के स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है। हम सभी को हंसाने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंटरनेट पर कई मजेदार जोक्स पढ़ने को मिल जाते हैं जो रोत हुए इंसान को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। तनावपूर्ण माहौल में जोक्स लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। आईए पढ़ते हैं ऐसे ही हंसाने वाले जोक्स...

पति और पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट 

सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था... 

पति- अगर मैं मर गया तो? 

मीना- ऐसा मत कहो जानू।

पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 

मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे? 

बेचारा पति अभी भी सदमे में है !!!
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock


जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 

संता- सर, हवालदार साहब ने कहा था, जमानत चाहिए, तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर भाभी और देवर आपस में बात कर रहे थे
भाभी (डॉक्टर)- देवर जी, आप खाना कहां खाते हो?
देवर- भाभी मैं तो रोज बाहर खाना खाता हूं।
भाभी (डॉक्टर)- अरे, देवर जी ऐसा मत किया करो।
देवर- अच्छा ठीक है भाभी जी, आज से मैं पैक करा के घर लाकर खाया करूंगा।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं?
स्टूडेंट- बंदर 
टीचर- किताब से देख कर बोला है न?
स्टूडेंट- नहीं, मैंने तो आपको देख कर बोला... 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : istock

2 बच्चों की मां तीसरी शादी कर रही थी,
फेरों के टाइम एक बच्चा रोने लगा
मां का जवाब सुनकर दूल्हा बेहोश हो गया
मां बोली चुप हो जा नहीं तो अगली बार नहीं लाऊंगी... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें