फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जब पति और पत्नी के बीच हुई बहस पहुंच गई मारपीट तक, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले

Sun, 01 May 2022 03:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule in Hindi: जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जरूरी है उसी तरह हंसना भी जरूरी है। अगर आप मानिसक तनाव और चिंता से मुक्ति चाहते हैं, तो आपके लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।

पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई

और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।

पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।

अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।

पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।

पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।

जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?

पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,

इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...

अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !

आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी... 

यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे... 

पति ने एक्टिवा बेच दी
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बैंक लूटने के बाद... 

डाकू- तुमने मुझे देखा 

कलर्क- हां 

डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 

आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सुधांशु किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया। 

लड़की के मां-बाप बोले – "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।

 सुधांशु बोला – “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है।

बहू- मां जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया…. 

सास- कोई बात नहीं, ये तो हर पति-पत्नी में होता रहता है।

बहू- वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइये अब लाश का क्या करना है।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू जंगल से जा रहा था...अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।

भालू - अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

बेटा- पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं? 
पिता जी- वो कैसे बेटा? 
बेटा- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं, आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें