Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना मुस्कुराना बेहद जरूरी है। प्रसन्न रहने से तनाव हमसे दूर रहता है। इसके अलावा आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है और उदासी दूर रहती है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...