Hindi Chutkukle: हंसना न केवल हमें खुश रखता है बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ भी रखता है। हंसने से शरीर में कई तरह के सकारात्मक बदलाव होते हैं जो हमारे समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। हंसना तनाव कम करने का एक असरदार तरीका है। जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जो दर्द को कम करने और खुशी का अहसास कराने में मदद करता है। हंसने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे हम बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ सकते हैं। हंसना हमें सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और हमें जीवन के प्रति अधिक आशावादी बनाता है। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला.....
सिट्टू- खुशखबरी है मां, खुशखबरी
मां- बधाई हो बेटा, क्या हुआ है? तू पास हो गया....
सिट्टू- नहीं मां, आपकी होने वाली बहू पास हो गई है
सिट्टू की बात सुनकर मां के होश उड़ गए......