Jokes in Hindi: हंसना एक सामान्य प्रक्रिया है। हंसी-मजाक, चुटकुले पढ़ने से अपने आप हम हंसने लगते हैं। साथ ही इससे हम खुशमिजाज भी बने रहते हैं। किसी के भी तनाव को कम करने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!