फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: क्लास में पप्पू ने टीचर से कही ऐसी बात जिसे पढ़कर हो जाएंगे लोट-पोट

Tue, 05 Dec 2023 04:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
हंसना-हंसते रहना ही जीवन का असली आनंद है, इसे खोने मत दीजिए। मन हो या शरीर, संपूर्ण सेहत को ठीक रखने के लिए हंसना-खुश रहना और मन को प्रसन्न रखना जरूरी है। आप खुश रहेंगे तो तनाव-चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं दूर रहेंगी  और मन स्वस्थ रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ हो जाएगा। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना हंसने और खुश रहने की आदत बनाने की सलाह देते हैं। क्या आप दिल खोल कर हंस पाते हैं?

मन को स्वस्थ और प्रसन्न रखने के लिए वो तरीके तलाशिए जो आपको प्रसन्नता देते हों, चेहरे पर मुस्कान लाते हों। इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं।

हम लेकर आए हैं आपके लिए मजेदार चुटकुले जिसे पढ़कर आप कुछ पल के लिए ही सही सभी परेशानियों से दूर हो जाएंगे। चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, तो चलिए खोलते हैं आज के हंसी का पिटारा।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
रामू- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है।
फिर आप ये सब सीख कर क्या करेंगे? 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
आज वो पुरानी फिल्मों वाले लड़की के बाप हमें क्यूं नहीं मिलते
जो हमेशा बोलते थे-

“ये रहा ब्लैंक चेक और दफ़ा हो जाओ मेरी बेटी की ज़िन्दगी से”

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए।
पप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया।
टीचर- क्या तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
दो आदमी शराब के नशे में रेल की पटरियों पर चल रहे थे।
रमेश- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं।

सुरेश- अरे सीढ़ियां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू, डॉक्टर से- क्या आप बिना दर्द किये भी दांत निकाल लेते हो?
डॉक्टर- नहीं तो।
पप्पू- मैं निकाल लेता हूं।
डॉक्टर- वो कैसे ?
पप्पू- ही ही ही ही ही 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें