Jokes in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना बिजी हो चुका है कि उसके पास खुद के लिए समय नहीं है। ऐसे में तनाव होना तो लाजिमी है। अच्छे खान-पान की तरह सेहदमंद रहने के लिए खुश रहना भी जरुरी है। अगर हम प्रसन्न रहते हैं, तो तनाव से बचे रहते हैं। स्वास्थ्य के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। हंसने से इंसान तनाव से दूर रहता है। आप नीचे दिए गए जोक्स औक चुटकुलों को पढ़कर भी हंस सकते हैं।
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिली।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं?
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा क्या?
दूसरी- तब कोरोना था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?