फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: टीचर- चल बता...4 और 4 कितने होते हैं? पप्पू का जवाब सुनकर उड़ गए होश

Sun, 18 Jan 2026 04:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  हंसी एक ऐसी अद्भुत अनुभूति है जो न केवल हमें खुश रखती है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मानसिक तनाव को कम करता है साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं? 
पप्पू- 10 होते हैं. 
टीचर- 8 होते हैं... नालायक 
पप्पू- हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
मीता- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
नीता- अरे! क्यों? 
मीता- चिंता से यार।
नीता- किस बात की चिंता है यार? 
मीता- बोला न, बाल झड़ने की... पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ...

आज के मजेदार जोक्स: सुरेश- औरतें अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं? मोहन का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी (गुस्से में)- मैं घर छोड़ कर जा रही हूं।
पति (गुस्से में)- हां 'जान' छोड़ो अब।
पत्नी- आपकी यही 'जान' कहने की आदत हमेशा मुझे रोक लेती है... 

Comedy Jokes: पड़ोसी से प्यार करने को लेकर बेटी ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.. 
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.. 
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है... 
पिता बेहोश...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें