हंसी के साथ हम अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो हमार पूरा दिन अच्छा बीतता है। मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। अगर हम सुबह और शाम हंसते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाता है। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। आज भी कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो?
गप्पू- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
पप्पू- तो इसमें क्या हुआ?
गप्पू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।