फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: टीचर ने चिंटू से पूछा- तुमने अपना होमवर्क क्यों नहीं किया, जवाब सुनकर लोटपोट हो जाएंगे

Mon, 21 Feb 2022 07:13 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
आज के व्यस्त जीवन में हंसी-मजाक करना बहुत जरूरी है। हंसते रहने से मन के साथ ही इंसान का शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। एक स्वस्थ शरीर के लिए हंसी उतनी ही जरूरी है जितनी अच्छी हवा और खानपान की जरूरत होती है। हंसी भी हम सभी को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को किसी भी समय हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी......
 
टीचर क्लास में सबका होमवर्क चेक कर रहे थे, 
टीचर- तुमने होम वर्क क्यों नहीं किया…?
चिंटू - सर, इसमें मेरी कोई गलती नहीं है….
आपने मुझे वर्क दिया ही कहां था…..
टीचर- क्यों ?? होम वर्क दिया तो था….
चिंटू -अरे सर, मैं “होम” वर्क कर ही नहीं सकता क्यूंकि मैं तो “हॉस्टल ” में रहता हूं …
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू और मोनू आपस में बात कर रहे थे,
सोनू- अच्छा, तुझे पता है निमंत्रण और आमंत्रण में कितना अंतर होता है…?
मोनू - यह तो बहुत ही आसान है…
संजू - तो बताओ न ….?
मोनू - देख भाई, आम के पेड़ के नीचे जो मंत्रणा की जाती हैं वो आमंत्रण है और…
जो नीम के पेड़ के नीचे की जाए निमंत्रण है
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रिंकी - कबूतर जा जा जा…. कबूतर जा जा जा…
पहले प्यार की पहली चिट्ठी साजन को दे आ…
कबूतर- आत्मनिर्भर बनो दीदी…
तुम तो पापा की परी हो…
खुद उड़ कर दे आओ…  

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
आलिया और रणवीर दोनों छत पर बैठकर बात कर रहे थे..
रणवीर - आलिया, कोई मजेदार बात सुना ना….
आलिया- पता है बचपन में मैं छत से नीचे गिर गयी थी…
रणवीर - क्या….? फिर तू बच गयी या मर गयी थी….?
आलिया- मुझे क्या पता यार मैं तो बहुत छोटी थी…..
रणवीर - ओह हाँ,,,, मैं तो भूल ही गया था….
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टिंकू - कितनी भी ठंडी पड़ जाए .. लेकिन मैं रोज नहाता हूं 
चिंटू- अरे मैं तो ठंड में 2 बार नहाता हूँ…
टिंकू -वाह भाई, तेरा सही है  
चिंटू- नहीं रे , मैं दो बार नहाता हूं  लेकिन महीने में…
टिंकू  बेहोश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें