फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: दुकानदार- बहनजी आप गहने देखती हैं पर कुछ लेती क्यों नहीं? महिला का जवाब सुनकर उड़ गए होश

Sun, 08 Feb 2026 02:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला..

टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था।
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो।
पप्पू- सर कैसे लिखते हैं।
टीचर- पांच लिखे फिर उसके साइड में एक और 5 लिख।
पप्पू ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया।
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया।
पप्पू- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
दुकानदार- बहनजी आप दुकान पर आती हैं, गहने देखती हैं पर कुछ लेती क्यों नहीं? 
महिला- हमेशा लेती हूं पर आप ध्यान नहीं देते...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

Funny Chutkule: ऑपरेशन के बाद राजू ने डॉक्टर से बोली ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

Most Funny Jokes: आज रोटी कुछ मोटी नहीं बनी है? पत्नी का जवाब सुनकर पति की बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें