फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: दामाद- ये पत्नियां हमें जीने नहीं देतीं, ससुर का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

Thu, 11 Jun 2026 09:03 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

दामाद- ये पत्नियां हमें जीने नहीं देतीं,
ससुर- हां, और व्रत पर व्रत रखकर
हमें मरने भी नहीं देती....
 

दामाद- आपने देखा उस लड़की ने मुझे हैंडसम कहा
ससुर- वो तुम्हे हैंडसम बोलकर गुमराह करेगी,
लेकिन तुम शीशा देखते रहना
ससुर की बात सुनकर दामाद की बोलती बंद हो गई......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा-
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू बहुत ही शरारती था, उसने बस कंडक्टर को तुरंत बोला
तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो,
तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी से उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने,
मेट्रो में बात की है
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं सीट पर बैठा था, इतने में वो बोली,
उठ ये लेडीज सीट है.....

Jokes: उदास शायरी को लेकर नाई ने चिंटू से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेगे आप

Desi Chutkule: कुत्तों की रेस को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति और पत्नी आपस में लड़ते हुए 
पत्नी- तुम पागल, तुम्हारी बहन पागल
पति- तुम पागल, तुम्हारा भाई पागल
पत्नी- मेरे भाई को क्यों बोल रहे हो?
बहन को नहीं बोल सकते क्या
पति- तुम्हारे चक्कर में साली से भी बिगाड़,
लूं क्या अब......


पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया,
उसमें कुछ भी गलत नहीं मिला
पत्नी सिर पकड़कर बोली- हे भगवान,
जिसे कोई भी घास नहीं डाल रहा है,
मैं ऐसे आदमी के साथ जीवन गुजार रही हूं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
ट्रेन में एक महिला बार-बार अपने बच्चे से कह रही थी
बेटा हलवा जल्दी खा ले, नहीं तो साथ वाले अंकल को दे दूंगी
उनकी बात सुनने के बाद अंकल बोला- बहनजी... जरा जल्दी कीजिए,
हलवे के चक्कर में मैं तीन स्टेशन आगे आ गया हूं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें