Jokes in Hindi: हर इसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसान को हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। हंसने में जोक्स और चुटकुले इंसान की मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
स्कूल मे एक दिन टीचर संजू से-
तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
संजू - मेम मै बड़ा होकर सीए (CA) बनूंगा, सभी महानगरों मे मेरा बिजनेस चलेगा, हमेशा हवाई यात्रा करूंगा,
हमेशा 5 स्टार होटल मे ठहरूंगा, हमेशा 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे, मेरे पास सबसे महंगी कार होगी, मेरे पास सबसे महंगे…
टीचर- बस संजू बस!!
बच्चों आप सब को इतना लम्बा जवाब देने की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ एक लाइन में जवाब देना…
… अच्छा पिंकी तुम बताओ तुम बड़ी होकर क्या बनोगी ?
पिंकी- संजू की पत्नी।