Jokes in Hindi: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।