सास-दामाद जोक्स: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....
दामाद- आदमी का जीवन शादी के बाद कैसा रहता है?
सास- शादी से पहले गर्मजोशी में, शादी के बाद
कुछ दिन मदहोशी में और उसके बाद का पूरा जीवन
खामोशी में रहता है
सास की बात सुनकर दामाद के होश उड़ गए......
सास- अब मैं आपके घर नहीं आऊंगी
दामाद- ठीक है
सास- क्या तुम कारण नहीं जानना चाहते?
दामाद- नहीं, मैं आपके फैसले की इ़़ज्जत करता हूं......